0 1 min 4 hrs
Explained: आपका LPG कनेक्शन काट दिया जाएगा! राशन की दुकानों और पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन तेल, आखिर करें तो क्या?
एनशॉर्ट्स
Explained: आपका LPG कनेक्शन काट दिया जाएगा! राशन की दुकानों और पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन तेल, आखिर करें तो क्या?
इन दिनों चाय की दुकानों से लेकर व्हाट्सएप ग्रुप तक एक ही चर्चा है- 'गैस सिलेंडर कब आएगा.. PNG न लिया तो LPG कनेक्शन कट जाएगा.. और क्या अब केरोसिन स्टोव पर खाना बनाना पड़ेगा..' मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से LPG आयात अटक क्या गया, घरेलू चूल्हे को बचाने की जद्दोजहद शुरू हो गई. इस बीच कमर्शियल गैस की किल्लत का दबाव देश में साफ दिख रहा है. अब केंद्र सरकार ने नया फरमान जारी करते हुए LPG कनेक्शन काटने का आदेश दिया है और केरोसिन तेल को बाजारों में दोबारा शुरू कर दिया है. क्या अब LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा? केरोसिन स्टोव पर फिर खाना पकाना पड़ेगा? किन राज्यों में कटेगा गैस कनेक्शन? आइए जानते हैं एक्सप्लेनर में… सवाल 1: केंद्र सरकार का PNG स्विच का नया आदेश क्या कहता है? जवाब: 24 मार्च 2026 को पेट्रोलियम मंत्रालय ने नेचुरल गैस एंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026 जारी किया

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.