एनशॉर्ट्स
Exclusive: नितिन नबीन क्यों बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष? बिहार के पहले कोषाध्यक्ष ने बताई ये वजह
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से 5 बार के विधायक और बिहार सरकार में PWD मंत्री 45 वर्षीय नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. पूरे बिहार बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जहां इस बात को लेकर खुशी की लहर है, वहीं भाजपा के संस्थापक सदस्य के रूप में रहने वाले और 1980 में भाजपा गठन के दौर में बिहार इकाई के निधि प्रमुख रहे 89 वर्षीय गंगा प्रसाद ने भी उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के एक योग्य और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे और बिहार सरकार में एक मंत्री के तौर पर उनका परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा. मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बिहार से एक युवा, योग्य, कर्मठ और एक ऐसा व्यक्ति, जिसमें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।