एनशॉर्ट्स
Exclusive: क्रिकेटर बनने का संघर्ष, हजार से लाखों सैलरी, एबीपी से हर पहलू पर बोलीं इंटरनेशनल प्लेयर मेघना सिंह
Meghna Singh With ABP Live: क्रिकेट खेलने वाला हर खिलाड़ी हाथ में गेंद और बल्ला पकड़ने के साथ ही टीम इंडिया में खेलने का सपना भी देखता है. लेकिन ऐसे कुछ ही प्लेयर निकलते हैं, जो इस सपने को हकीकत में बदलकर दिखाते हैं. भारतीय क्रिकेटर मेघना सिंह भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने हाथ में गेंद पकड़ने के साथ ही ये तय कर लिया था कि एक दिन वे भारत के लिए खेलेंगी और साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलने के साथ ही मेघना सिंह का ये सपना साकार हुआ. मेघना सिंह के लिए भारत के लिए खेलने की खुशी इतनी बड़ी है कि इसे शब्दों में बयां कर पाना भी आसान नहीं है. भारतीय क्रिकेटर मेघना सिंह ने एबीपी लाइव के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में वीमेंस क्रिकेट की दुनिया के हर पहलू पर बात की. महिलाओं की क्रिकेट में एंट्री से लेकर उन्हें मिलने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।