एनशॉर्ट्स
Entertainment Highlights: 'वृषभ' की रिलीज डेट टली, राम चरण के 'चिकरी' ने बनाया रिकॉर्ड, नाती से मिलने पहु्ंचीं कैटरीना की मां
बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तमाम बड़ी खबरों की जानकारी यहां से लीजिए. मोहनलाल की फिल्म वृषभ के साथ राम चरण की चिकरी–चिकरी यहां तक कि कार्तिक आर्यन की नागजिला को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है. यहां जानिए इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की इन दिलचस्प खबरों के बारे में. मोहनलाल के फिल्म की रिलीज डेट टली मोहनलाल की फिल्म 'वृषभ' को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है. दर्शकों ने लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया है और अब ऐसा लग रहा है कि ऑडियंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल मलयालम सुपरस्टार की ये फिल्म पहले 6 नवंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में मेकर्स ने 7 तारीख को पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है. अब मेकर्स ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ये फिल्म 25 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।