0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
World Most Dangerous Weapon: जंग का सबसे छोटा हथियार, कैसे करता है दुश्मन पर वार, जानें इसकी ताकत
आज का युद्ध केवल बंदूक या मिसाइलों से नहीं लड़ा जाता. अब लड़ाई का एक नया हथियार है माइक्रो ड्रोन. यह इतने छोटे होते हैं कि हथेली में समा जाए, लेकिन इनकी ताकत और तकनीक बड़े-बड़े हथियारों को चुनौती दे रही है. माइक्रो ड्रोन एक छोटा Unmanned Aerial Vehicle (UAV) यानी बिना पायलट का विमान होता है. इसका वजन कुछ सौ ग्राम से लेकर दो किलो तक होता है. यह कैमरे, सेंसर और छोटे मोटरों से लैस होता है, जिससे यह न केवल उड़ान भर सकता है बल्कि ऊंचाई पर जाकर निगरानी भी कर सकता है. इन्हें खासतौर पर जासूसी, निगरानी और खुफिया मिशन के लिए तैयार किया जाता है. ये दुश्मन की सीमा में जाकर वीडियो रिकॉर्डिंग, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य महत्वपूर्ण डेटा इकट्ठा करते हैं. सैकड़ों माइक्रो ड्रोन बनते हैं एक सेनाकई माइक्रो ड्रोन जब एक साथ झुंड बनाकर काम करते हैं तो उन्हें स्वार्म ड्रोन कहा जाता है.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.