एनशॉर्ट्स
Saturday Box Office Collection: 'बाहुबली- द एपिक' ने काबू किया बॉक्स ऑफिस, 'थामा'-'द ताज स्टोरी' समेत बाकी फिल्मों का ऐसा हाल
सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई फिल्में लगी हुई हैं. 'बाहुबली: द एपिक', 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत', 'द ताज स्टोरी' से लेकर जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' तक थिएटर्स में मौजूद हैं. कोई फिल्म ज्यादा कमा रही है तो कोई पाई-पाई के लिए तरस रही है. आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है. बाहुबली: द एपिक 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' का री-एडिटेड और री-मास्टर्ड वर्जन 'बाहुबली: द एपिक' 31 अक्टूबर को रिलीज हुई है. प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 9.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन भी 'बाहुबली: द एपिक' अब तक (शाम 6 बजे तक) 4.45 करोड़ रुपए कमा चुकी है. फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 13.85 करोड़ रुपए हो गया है. थामा आयुष्मान खुराना
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।