0 1 min 1 mth
RSS Program: हरियाणा के समालखा में आयोजित होगी RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा, 13–15 मार्च होगी अहम बैठक, किन मुद्दों पर होगा फोकस?
Politics
RSS Program: हरियाणा के समालखा में आयोजित होगी RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा, 13–15 मार्च होगी अहम बैठक, किन मुद्दों पर होगा फोकस?
RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभी की बैठक हरियाणा के समालखा में होने जा रही है. ये बैठक 13 से लेकर 15 मार्च तक चलेगी. बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत संघ और उसके अनुसांगिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक में आगामी वर्ष की कार्ययोजना के साथ साथ संगठन की संरचना के पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है. प्रतिनिधि सभा RSS की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई है, जिसमें देशभर से करीब 1400–1500 प्रतिनिधि शामिल होते हैं. यहां लिए गए फैसले न केवल संगठन की दिशा तय करते हैं, बल्कि व्यापक सामाजिक और राजनीतिक संकेत भी देते हैं. बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले दोनों 8 मार्च तक समालखा पहुंच जाएंगे और मुख्य बैठक के बाद 17 मार्च तक चलने वाली आंतरिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे. कितने दिन चलेगी RSS की बैठक? तीन

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.