0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
PM मोदी ने छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का किया उद्घाटन, बिजली जाने पर भी नहीं होगा अंधेरा, जानें खासियत
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान रायपुर के एक निजी विद्यालय के सभागार से शुरू हुआ विधानसभा का सफर 25 वर्ष बाद 51 एकड़ में फैले विशाल भवन तक पहुंच गया, जिसका शनिवार (1 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने इस दौरान विधानसभा के नए भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया. अधिकारियों ने बताया कि नया रायपुर अटल नगर में मंत्रालय के करीब निर्मित विधानसभा भवन अपनी शानदार, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल इमारत के लिए जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि 51 एकड़ में फैली और 324 करोड़ रुपये की लागत से बना नया विधानसभा भवन सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और प्रगतिशील भावना का प्रतीक है. अधिकारियों ने बताया कि पारंपरिक कला और आधुनिक इंजीनियरिंग के मिश्रण के रूप में तैयार की गई यह संरचना परंपरा और नवोन्मेष से भरपूर है. वास्तुविद संदीप श्रीवास्तव

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.