0 1 min 3 weeks
Karnataka: अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
एनशॉर्ट्स
Karnataka: अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
बेंगलुरु के वर्थुर इलाके में स्थित ब्रिगेड यूटोपिया अपार्टमेंट में पालतू कुत्ते को घुमाने को लेकर हुआ विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, निवासी तरुण अरोड़ा अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर लाए थे. अपार्टमेंट परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टहलने और व्यायाम करने के लिए एक अलग निर्धारित क्षेत्र बनाया गया है. आरोप है कि तरुण का कुत्ता उसी क्षेत्र के पास पेशाब करने लगा, जिस पर वहां मौजूद वरिष्ठ नागरिकों ने उनसे सवाल किया कि वह कुत्ते को उस जगह क्यों लेकर आए. तरुण अरोड़ा का आरोप है कि लगभग 7–8 वरिष्ठ नागरिकों ने उन पर हमला किया, उन्हें लात-घूंसे मारे और मारपीट की.घटना के दौरान मौजूद एक महिला ने बीच-बचाव कर लोगों को अलग किया और स्थिति

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.