0 1 min 1 mth
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
एनशॉर्ट्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी…
एक बार फिर पाकिस्तान का दोगलापन पूरी दुनिया देख रही है. एक तरफ पाकिस्तान की सरकार ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों की निंदा करती है, तो दूसरी तरफ ईरान के खाड़ी देशों पर किए गए जवाबी हमलों की भी आलोचना कर रही है. इससे साफ है कि पाकिस्तान दो नावों पर सवार होने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार ने इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमलों की निंदा की और इन्हें अनुचित बताया. वहीं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान की ओर से सऊदी अरब और खाड़ी देशों में किए गए हमलों की आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट करके बताया कि ईरान के हमलों के बाद उन्होंने बहरीन, कतर, जॉर्डन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बात की है और इन हमलों की वजह से उपजे क्षेत्रीय तनाव की कड़ी निंदा की है.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.