0 1 min 4 weeks
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
एनशॉर्ट्स
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
आईपीएल 2026 के शेड्यूल का एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन सभी टीमों ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने विराट कोहली पर बड़ा बयान दिया है. आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने विराट कोहली के 18 सालों से टीम के साथ बने रहने पर हैरानी जताते हुए कहा कि इस सुपरस्टार क्रिकेटर ने अपनी युवावस्था और करियर का सर्वश्रेष्ठ समय इस आईपीएल फ्रेंचाइजी को समर्पित किया है, इसलिए ‘थिंक टैंक’ को उनके लिए एक चैंपियनशिप जीतने वाली टीम तैयार करना चाहिए. आरसीबी आगामी आईपीएल में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगी. टीम ने पिछले सीजन 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. फ्रेंचाइजी में विराट कोहली की प्रतिष्ठा पर ‘आरसीबी पॉडकास्ट’ में बोबाट ने कहा, "विराट कोहली हमेशा इस टीम के ‘आइकन’ और हीरो रहेंगे. यह कभी नहीं

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.