0 1 min 4 mths
एनशॉर्ट्स
IPL 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं ये 5 स्टार खिलाड़ी, लिस्ट में टी20 का सबसे बड़ा हिटर शामिल
IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. अब सबकी नजर ऑक्शन पर होगी, जो 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है. नीलामी में अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे, क्योंकि रिटेंशन के बाद इतने ही स्लॉट बचे हुए हैं, जबकि टीमों का कुल पर्स 237.55 करोड़ रुपये है. इसका मतलब ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसे की वर्षा होनी तय है, लेकिन कुछ दिग्गजों की फॉर्म और कम प्रभावी प्रदर्शन उनके ना बिकने का कारण भी बन सकता है. तो देखिए उन खिलाड़ियों की लिस्ट, जो आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन (IPL 2026 Mini Auction) में अनसोल्ड रह सकते हैं. फाफ डु प्लेसिस मेगा ऑक्शन से पहले जब RCB ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज किया, तो वह चौंकाने वाला फैसला था. उनकी कप्तानी में RCB 2024 सीजन के प्लेऑफ में पहुंची थी और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 438 रन भी बनाए थे.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.