0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
ICC Women's World Cup Final: अगर भारत वर्ल्ड कप जीता तो हम…, फाइनल से पहले BCCI का बड़ा एलान, भारतीय फैंस हो जाएंगे खुश
महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच रविवार को खेला जाएगा. भारत इससे पहले 2 बार फाइनल में पहुंचा लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाया जबकि साउथ अफ़्रीकी टीम तो फाइनल में ही पहली बार पहुंची है. इस महामुकाबले से पहले बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया का बड़ा बयान आया है. उन्होंने टीम इंडिया की सफलता का श्रेय आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को दिया, जो पहले बीसीसीआई के सेक्रेटरी थे. पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई सेक्रेटरी ने कहा, "जय शाह के नेतृत्व में, बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक मज़बूत रोडमैप तैयार किया, जिसमें महिला प्रीमियर लीग (WPL) शुरू करने से लेकर अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच वेतन समानता सुनिश्चित करना शामिल है. हमारा उद्देश्य हमेशा महिला क्रिकेटरों को प्रोत्साहित और सशक्त बनाना रहा है." जीत का जश्न शानदार होगा

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.