0 1 min 4 weeks
Holi 2026: 'शोले' से 'पद्मावत' तक, जब होली सीन्स ने इन फिल्मों में फूंकी जान, हुईं हिट
एनशॉर्ट्स
Holi 2026: 'शोले' से 'पद्मावत' तक, जब होली सीन्स ने इन फिल्मों में फूंकी जान, हुईं हिट
होली का त्योहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. चारों तरफ त्योहार का उत्साह साफ नजर आ रहा है. रंगों के इस पर्व का जोश आम लोगों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी हमेशा खास अंदाज में दिखाया गया है. कई फिल्मों के होली सीन इतने यादगार हैं कि उनके बिना कहानी अधूरी सी लगती है. आज हम आपको ऐसे ही मशहूर होली सीन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. शोले बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म शोले का होली सीन कोई कैसे भूल सकता है, जब अचानक पूरे गांव में होली का जश्न मातम में बदल जाता है. मूवी में हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार जैसे कलाकार लीड रोल में थे. शोले में होली स्पेशल के तौर पर होली के दिन दिल खिल जाते हैं गाना दिखाया गया था.  गोलियों की रासलीला राम-लीला

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.