0 1 min 1 mth
ENG vs SL: श्रीलंका का करिश्माई प्रदर्शन, इंग्लैंड को 146 रनों पर रोका; दुनिथ वेल्लालागे की स्पिन में फंसे अंग्रेज
Sports
ENG vs SL: श्रीलंका का करिश्माई प्रदर्शन, इंग्लैंड को 146 रनों पर रोका; दुनिथ वेल्लालागे की स्पिन में फंसे अंग्रेज
2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं. इंग्लैंड की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी तो श्रीलंकाई गेंदबाजों ने के सामने उसके बल्लेबाजों की एक न चली. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 146 रनों पर रोक दिया. इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 40 गेंद में 62 रनों की पारी खेली. लेकिन उनके अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका. श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालागे ने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए.  टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की. पावरप्ले में 2 विकेट चटकाए और स्कोर सिर्फ 37 तक जाने दिया. फिल साल्ट को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. जोस बटलर 14 गेंद में 07, जैकब बेथेल 04 गेंद में 03, टॉम बैंटन 07 गेंद में 06 रन

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.