0 1 min 4 mths
एनशॉर्ट्स
Box Office: 'दे दे प्यार दे 2' और '120 बहादुर' हिट होने से दूर और फ्लॉप के करीब? जानें दोनों का हाल
इन दोनों 'तेरे इश्क में' का जलवा हर तरफ है. फिल्म पहले ही वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा टच कर चुकी है. ऐसे में जान लेते हैं कि इस फिल्म के सामने पहले से मौजूद दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों 'दे दे प्यार दे 2' और '120 बहादुर' का कैसा हाल है. साथ ही, जानेंगे कि ये फिल्म अपना बजट निकालने से कितनी दूर हैं और इनमें से क्या कोई फिल्म हिट होने की तरफ बढ़ भी रही है? 'दे दे प्यार दे 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देवगन और रकुल प्रीत की इस रोमांटिक कॉमेडी को बॉक्स ऑफिस पर आज 17 दिन पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म ने 16 दिन में 69.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं आज 5:50 बजे तक फिल्म की कमाई 0.72 करोड़ और टोटल कलेक्शन 70.37 करोड़ पहुंच चुका है. 'दे दे प्यार दे 2' को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.