0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
Bengaluru Murder: घर में फांसी के फंदे से लटका मिला महिला का शव, बेटी और उसके दोस्तों पर हत्या का शक
बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका की पहचान नेत्रावती के रूप में हुई है और अब इस मामले में उसकी नाबालिग बेटी और उसके चार दोस्तों पर हत्या का शक जताया गया है. पुलिस ने इस संबंध में BNS की धारा 393/2025, धारा 103(1) और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात नेत्रावती की बहन अनिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि 27 अक्टूबर को उनकी बहन का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला, लेकिन मौत के हालात संदिग्ध लग रहे थे. मृतका की बेटी ने पुलिस को क्या बतायाइसी बीच नेत्रावती की बेटी का भी पता नहीं चल पा रहा था, जिस पर पुलिस ने एक अलग मामला दर्ज किया था.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.