0 1 min 1 mth
Baramulla IED: जहां से गुजरने वाला था सेना का काफिला, आतंकियों ने वहीं लगाया भारी मात्रा में विस्फोटक, बड़ा हादसा टला
एनशॉर्ट्स
Baramulla IED: जहां से गुजरने वाला था सेना का काफिला, आतंकियों ने वहीं लगाया भारी मात्रा में विस्फोटक, बड़ा हादसा टला
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के जनबाजपोरा इलाके में भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाकर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि इसी रास्ते से सेना का एक काफिला गुजरने वाला था. सेना के सूत्रों के अनुसार, नियमित गश्त और खुफिया इनपुट के आधार पर 46 राष्ट्रीय राइफल्स ने जनबाजपोरा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि को चिन्हित किया. तलाशी अभियान के दौरान सड़क किनारे एक IED बरामद हुआ. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बम निरोधक दस्ता Bomb Disposal Squad (BDS) को मौके पर बुलाया गया. विशेषज्ञ टीम ने इलाके को घेरकर सुरक्षा घेरा बनाया और मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विस्फोटक उपकरण को सुरक्षित तरीके से डिएक्टिवेट कर दिया. खबर अपडेट की जा रही है…

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.