0 1 min 1 mth
AK-47, तुर्किए मेड पिस्टल और गोला बारूद... जम्मू-कश्मीर के सुंदरबानी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सामान बरामद
एनशॉर्ट्स
AK-47, तुर्किए मेड पिस्टल और गोला बारूद… जम्मू-कश्मीर के सुंदरबानी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सामान बरामद
भारतीय सेना ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबानी इलाके में LoC यानी लाइन ऑफ कंट्रोल पर घुसपैठ की कोशिशों का नाकाम कर दिया है. यह जानकारी खुद भारतीय सेना ने दी है. सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया. इसमें उन्होंने कई हथियार बरामद किए हैं.  सेना की तरफ से क्या दी गई जानकारी? सेना के मुताबिक, गुरुवार सुबह (19 फरवरी 2026) नाथुआ टिब्बा सुंदरबानी इलाके में जो एलओसी के पास है, वहां सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स के तहत क्रॉस स्वार्ड डिविजन की टुकड़ियों ने ऑपरेशन चलाया. इलाके में व्यापक स्तर पर सर्चिंग की जा रही है. इस दौरान जगह-जगह खून से सने निशान भी देखे गए. कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. इनमें एके-47 राइफल, 2 मैगजीन, गोला-बारूद, 03 बैग, कंबल, राशन और कपड़े बरामद किए हैं. फिलहाल, इलाके में ऑपरेशन जारी है. सतर्कता बरती जा रही है.  इससे पहले जम्मू में सेना

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.