0 1 min 1 mth
AI समिट में विदेशी डेलीगेशन के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने abp न्यूज़ को बताई वजह
Politics
AI समिट में विदेशी डेलीगेशन के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने abp न्यूज़ को बताई वजह
दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर राजनीति गरमाई हुई है. बीजेपी ने इस प्रदर्शन को देश के खिलाफ बताया, जिस पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि इस प्रोटेस्ट से देश शर्मसार नहीं हुआ, बल्कि बीजेपी शर्मसार हुई है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में उदय भानु ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं और उनके कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी को एक्सपोज किया है. किसानों के लिए किया प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उन्होंने कहा कि अभी जो यूएस के साथ ट्रेड डील हुई है उससे किसानों को मारने की कोशिश हुई है. एआई समिट पर विदेश से आए डेलीगेशन के सामने प्रोटेस्ट पर कहा पूरी दुनिया जानती है भारत एक डेमोक्रेटिक देश है. हमारे कार्यकर्ताओ ने अपने लिए प्रोटेस्ट नहीं किया, बल्कि किसानों के लिए किया. हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं.'

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.