0 1 min 1 mth
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
Politics
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
हैदराबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव (केटीआर) ने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में के. कविता को मिली अदालत की राहत यह साबित करती है कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ रचे गए राजनीतिक षड्यंत्र टिकने वाले नहीं हैं.  उन्होंने कहा कि जिस तथाकथित शराब घोटाले के नाम पर आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाना बनाया गया, उसी नैरेटिव के जरिए बीआरएस को भी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. आरोप लगाना आसान, साबित करना मुश्किल केटीआर ने कहा, 'आज अदालत ने दिखा दिया कि आरोप लगाना आसान है, लेकिन उन्हें साबित करना मुश्किल. हमारी नेता कविता गरु को न्याय मिला है. इसी तरह हमारे सभी नेताओं पर लगाए गए झूठे, राजनीतिक रूप से प्रेरित और गढ़े गए आरोप एक-एक कर गिरेंगे.' उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.