एनशॉर्ट्स
'हम AI के जमाने में हैं…', सोनम वागंचुक की स्पीच के ट्रांस्क्रिप्शन को लेकर केंद्र पर भड़का SC
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (16 फरवरी, 2026) को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्पीच के ट्रांसक्रिप्शन को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के दौर में अनुवाद बिल्कुल सटीक होना चाहिए. इसी स्पीच के लिए सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था. जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पी.बी. वराले की बेंच ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से कहा कि सरकार सोनम वांगचुक के बयानों की वास्तविक ट्रांसक्रिप्ट पेश करे, क्योंकि उनके वकील कपिल सिब्बल का कहना है कि स्पीच में कुछ ऐसे शब्द जोड़े गए हैं, जो उन्होंने कभी कहे ही नहीं. बेंच ने कहा, 'मिस्टर सॉलिसिटर, हमें भाषण की वास्तविक ट्रांसक्रिप्ट चाहिए, जिस पर उन्होंने भरोसा किया है और जो आप कह रहे हैं, वह अलग है. हम फैसला करेंगे. उन्होंने जो कहा है, उसकी वास्तविक प्रतिलिपि होनी चाहिए. आपके पास अपने कारण हो सकते हैं.' कोर्ट ने कहा, 'कम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।