0 1 min 4 weeks
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
एनशॉर्ट्स
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का माहौल काफी बिगड़ गया है. सुरक्षा वजहों से कई जगहों पर एयरस्पेस बंद कर दिया गया. जिस कारण ढेर सारी फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं. दुबई और आसपास के एयरपोर्ट पर काफी लोग फंसे हुए हैं. इन लोगों में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं, जो फिलहाल वहीं रुकने को मजबूर हैं और हालात ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस लारा दत्ता भी दुबई में फंसी हुई हैं. हाल ही में लारा दत्ता ने बताया है कि वो इन दिनों अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में फंसी हुई हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच वो वहीं हैं, जबकि उनके पति महेश भूपति काम की वजह से उनके साथ नहीं हैं. लारा ने बताया कि शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं और आसमान में मिसाइलों को जाता देखा.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.