0 1 min 1 mth
स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर की अर्धशतक हुई बेकार, टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार
Sports
स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर की अर्धशतक हुई बेकार, टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार
Smriti Mandhana & Harmanpreet Kaur Hits Half-Centuries: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को पहले मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है. ब्रिसबेन में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 215 रन का लक्ष्य रखा था. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय महिला टीम के द्वारा दिए इस लक्ष्य को 4 विकेट के नुकसान पर 70 गेंद बाकी रहते ही अपने नाम कर लिया. वनडे सीरीज में भारत की शुरुआत रही खराब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम इंडिया के ओपनर प्रतिका रावल को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा था. उसके बाद 25 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने शेफाली वर्मा के रूप

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.