0 1 min 4 weeks
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
Sports
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
T20 World Cup Semi Final Teams List: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की चारों सेमीफाइनल टीमें सामने आ गई हैं. रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज पर 5 विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. संजू सैमसन ने 97 रनों की यादगार पारी खेल, टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक ले जाने का काम किया. भारत चौथा देश है, जिसने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. यहां जान लीजिए भारत के अलावा किन तीन टीमों ने अंतिम-4 में प्रवेश पाया है और सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेले जाएंगे. ये रहे चारों सेमीफाइनलिस्ट- भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड भारत से पहले दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली थी. सुपर-8 के पहले ग्रुप से भारत और दक्षिण अफ्रीका, वहीं दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बनाई है. दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप करके सेमीफाइनल में जगह बनाई.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.