0 1 min 1 mth
वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, टूटते-टूटते बचा सबसे बड़े टोटल का वर्ल्ड रिकॉर्ड; जिम्बाब्वे की बंपर पिटाई
Sports
वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, टूटते-टूटते बचा सबसे बड़े टोटल का वर्ल्ड रिकॉर्ड; जिम्बाब्वे की बंपर पिटाई
शिमरन हेटमायर और रॉवमैन पॉवेल की तूफानी पारी की बदलौत वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया है. सुपर-8 के अपने पहले मैच में मुंबई के वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 244 रनों का स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज के लिए हेटमायर और पॉवेल के अलावा अंत में शरफाने रदरफोर्ड ने भी धुआंधार बैटिंग की. रदरफोर्ड ने सिर्फ 13 गेंद में नाबाद 31 रनों की पारी खेली.  टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है. श्रीलंका ने 2007 में 20 ओवर में 260 रन बनाए थे. अब इस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम आ गई है. हालांकि, वेस्टइंडीज के पास आज श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके. आयरलैंड 235 रनों के साथ इस रिकॉर्ड लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर चला

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.