0 1 min 4 mths
एनशॉर्ट्स
विराट का 52वां शतक, रोहित की 60वीं फिफ्टी, केएल राहुल भी चमके; भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 350 का लक्ष्य
भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन बना दिए हैं. रांची में खेले जा रहे इस वनडे मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया. उन्होंने 135 रन की पारी खेली, उनके अलावा रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शुरू से ही तेजतर्रार शॉट्स खेलने का प्रयास किया, लेकिन जायसवाल मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पारी को संभालते हुए 136 रनों की पार्टनरशिप की. रोहित शर्मा ने 51 गेंद में 57 रनों की पारी खेली. इस मुकाबले में नंबर-4 पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला, लेकिन 8 रन बनाकर आउट हो गए. डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार कैच लपकते हुए गायकवाड़ को आउट किया. टीम मैनेजमेंट

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.