0 1 min 4 mths
एनशॉर्ट्स
‘विदेशी मेहमानों से मुझे नहीं मिलने दिया जाता’, राहुल गांधी का आरोप, पुतिन की यात्रा पर सियासत तेज
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर 2025 को 2 दिन के दौरे पर भारत आने वाले हैं. इसको लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा हो रही है. हालांकि, इस बीच विपक्षी पार्टी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये परंपरा रही है कि विदेश से जो भी मेहमान आते है LoP से मिलवाया जाता है, लेकिन ये सरकार न मुझसे किसी को मिलने नही देती. मैं जब भी विदेश जाता हूं वहां भी मुझसे मिलने के लिए मना किया जाता है. राहुल गांधी के बयान के बाद पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्ष श्रृंगला ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति का बहुत महत्वपूर्ण विजिट है. ये द्विपक्षीय व्यापार के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण दौरा है. उन्होंने राहुल गांधी के मिलने वाले बयान पर आगे कहा कि ये डिग्निट्री का समय हो या उनका इंटीमेशन या अवेलेबिलिटी का हो.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.