0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
रेलिंग के बीच फंसे लोग, चीखती महिलाएं… आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में भगदड़ का दहलाने वाला वीडियो
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार (1 नवंबर, 2025) को मची भगदड़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. मंदिर में यह हादसा शनिवार को कार्तिक एकादशी के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हुआ. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस घटना और घटनास्थल के कई दर्दनाक दृश्य सामने आए हैं, जो बेहद भयावह हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग मंदिर के छोटे और संकरे रास्ते में बने रेलिंग के बीच फंसे हुए थे और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे. वहीं, कई महिलाएं एकादशी पुजा के लिए टोकरी लिए चीखती-चिल्लाती नजर आईं. इसके अलावा, वीडियो में भगदड़ में घायल हुए लोगों को भी एंबुलेंस में लेकर जाते हुए दिखाया गया है ताकि समय रहते नजदीकी अस्पतालों में उनका इलाज किया जा

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.