Technology
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए कई नए कदम उठाए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम और बेहतर निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं. केंद्रीय मंत्री ने लिखित जवाब दिया है. इसमें उन्होंने बताया कि 76 चिन्हित स्टेशनों पर स्थायी यात्री होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम की जा सके. इन क्षेत्रों में बैठने की सुविधा, पीने का पानी, शौचालय, टिकट काउंटर, सूचना बोर्ड और सुरक्षा जांच जैसी सुविधाएं होंगी, ताकि पीक समय में भीड़ को बेहतर तरीके से संभाला जा सके. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया शुरु हो चुका है: केंद्रीय मंत्री उन्होंने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ऐसा होल्डिंग एरिया पहले ही शुरू किया जा चुका है, जहां अतिरिक्त टिकट काउंटर, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), पब्लिक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।