0 1 min 1 mth
राष्ट्रपति भवन से हटाई फेमस ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस की प्रतिमा, सी राजगोपालाचारी की मूर्ति स्थापित
Politics
राष्ट्रपति भवन से हटाई फेमस ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस की प्रतिमा, सी राजगोपालाचारी की मूर्ति स्थापित
राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल कोर्टयार्ड में लगी कांसे की एडविन लुटियंस की मूर्ति को हटाकर आजाद भारत के पहले गवर्नर जनरल सी गोपालाचारी की मूर्ति को स्थापित किया गया है. पीएम मोदी ने 22 फरवरी को लुटियंस की मूर्ति को हटाने की घोषणा करते हुए कहा था कि वो अब वहां नहीं रहेगी. लुटियंस ब्रिटिश आर्किटेक्ट थे, जिन्होंने नई दिल्ली की प्रसिद्ध इमारतों का निर्माण किया था.  पीएम मोदी ने लुटियंस की मूर्ति हटाने का फैसला करते हुए अपने रेडियो प्रोग्राम के 131वें एपिसोड में रविवार को इसकी घोषणा की थी. पीएम मोदी ने कहा कि आज देश गुलामी की निशानियों को पीछे छोड़ रहा है. भारतीय संस्कृति से जुड़ी निशानियों को महत्व देने लगा है.  इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजगोपालाचारी जिन्हें लोग राजाजी कहकर पुकारते थे, उनकी मूर्ति को स्थापित किया है. अब यहां 1 मार्च तक प्रदर्शनी भी चलेगी. यह मूर्ति राष्ट्रपति भवन के अंदर

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.