0 1 min 2 hrs
रणबीर कपूर की 'रामायण' से डरे 'तू मेरी जिंदगी है' के मेकर्स? दिवाली से पहले रिलीज होगी कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म
एनशॉर्ट्स
रणबीर कपूर की 'रामायण' से डरे 'तू मेरी जिंदगी है' के मेकर्स? दिवाली से पहले रिलीज होगी कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म
कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला एक म्यूज़िकल ड्रामा में साथ नजर आएंगे. फिलहाल के लिए इस फिल्म का नाम 'तू मेरी ज़िंदगी है' बताया जा रहा है. वहीं फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. इन सबके बीच फ़िल्ममेकर अनुराग बसु इस फ़िल्म की शूटिंग तेज़ी से पूरी करने में जुटे हुए हैं ताकि इसे दिवाली से पहले रिलीज किया जा सके. ये फैसला एक बड़ी फिल्म से क्लैश से बचने के लिए लिया जा रहा है कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म को क्यों अक्टूबर में होगी रिलीज? 'मिड-डे' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कार्तिक आर्यन और अनुराग बसु अपनी फ़िल्म को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया, "अनुराग और फ़िल्म के मेकर्स बॉक्स ऑफिस पर कुछ राहत चाहते हैं. वे 'रामायण' जैसी बड़ी फ़िल्म से बिना किसी क्लैश के, सिनेमाघरों में अपनी फ़िल्म को आराम से चलाना चाहते हैं.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.