0 1 min 4 weeks
'म्यांमा के नेतृत्व वाली और इसकी अपनी शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है भारत', विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा
Politics
'म्यांमा के नेतृत्व वाली और इसकी अपनी शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है भारत', विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार (4 मार्च, 2026) को कहा कि भारत, म्यांमा के नेतृत्व वाली और उसकी अपनी शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है, जो दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में सभी के लिए स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित कर सकती है. विदेश मंत्री ने म्यांमा के साथ अपने संबंधों के महत्व पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश भारत की तीन प्रमुख विदेश नीति की प्राथमिकताओं के संगम पर स्थित है, जिनमें पड़ोसी पहले, एक्ट ईस्ट और ‘महासागर नीति’ शामिल है. म्यांमा, भारत के रणनीतिक पड़ोसियों में से एक है और यह उग्रवाद प्रभावित नगालैंड और मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों के साथ करीब 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. एक फरवरी, 2021 को सेना की ओर से तख्तापलट करके सत्ता हथियाने के बाद से देश में व्यापक हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. सेना समर्थित पार्टी ने म्यांमा के हालिया आम चुनाव में

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.