एनशॉर्ट्स
'मैं सदमे में हूं. सोचा था कि हम उनका जन्मदिन मनाएंगे', धर्मेंद्र के निधन पर बोलीं सायरा बानो
'सत्यकाम' से लेकर 'शोले' तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करके मनोरंजन जगत में एक अलग मुकाम हासिल करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को यहां उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले निधन हो गया. अपने जीवन का अधिकांश समय फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में बिताने वाले इस बेहद लोकप्रिय अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले उपनगर स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया. धर्मेंद्र के परिवार ने उनकी मृत्यु पर कोई टिप्पणी नहीं की. धर्मेंद्र आठ दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाते. धर्मेंद्र (89) पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे. अंततः 12 नवंबर को, जब कई मीडिया संस्थानों ने उनकी मृत्यु की खबर दी और उनके नाराज परिवार ने गोपनीयता का अनुरोध किया, तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और जुहू स्थित उनके घर ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. देखें- परिवार की ओर से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।