0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
‘मैं लगभग हर दिन रोई हूं…’ जेमिमा रोड्रिग्स ने जो बताया सुनकर हो जाएंगे भावुक
भारत की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा कारनामा किया, जिसे क्रिकेट इतिहास हमेशा याद रखेगा. नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जेमिमा ने अपनी अब तक की सबसे यादगार पारी खेलते हुए भारत को फाइनल तक पहुंचाया. मैच के बाद जेमिमा इतनी भावुक हो गई की मैदान पर वो फूट-फूट कर रोने लगी. “मैं लगभग हर दिन रोई हूं…”  मैच के बाद जेमिमा ने भावुक होकर कहा, "मै इस पूरे दौरे के दौरान मैं लगभग हर दिन रोई हूं मानसिक रूप से मैं अच्छा महसूस नही कर रही थी, बहुत ज्यादा घबराहट और बेचैनी से गुजर रही थी."  उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर का धन्यवाद करना चाहती हूं, क्योंकि ये सब उनकी वजह से संभव हुआ. मैं अपनी मां, पिता, कोच और उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.