0 1 min 1 mth
'मेरे साथ हैंगआउट..'पूनम पांडे को पॉपुलर क्रिकेटर ने किया ऐसा मैसेज, परेशान होकर एक्ट्रेस ने किया ब्लॉक
एनशॉर्ट्स
'मेरे साथ हैंगआउट..'पूनम पांडे को पॉपुलर क्रिकेटर ने किया ऐसा मैसेज, परेशान होकर एक्ट्रेस ने किया ब्लॉक
पूनम पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कहा है जिससे हंगामा मच गया है. वैसे तो अक्सर पूनम कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं या कह देती हैं जिससे एक नई कंट्रोवर्सी में फंस जाती हैं.पूनम उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं. एक बार तो उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैला दी थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ गया था. अब पूनम ने एक नया बयान दे डाला है.उन्होंने कहा है कि कई पॉपुलर सेलेब्स उन्हें टेक्स्ट भेजते हैं और उनके संग हैंगआउट करने की इच्छा रखते हैं. फिल्मी विंडो को दिए इंटरव्यू में पूनम ने कहा कि उन्हें कई बड़े स्टार्स मैसेज भेजते हैं, जिसमें एक्टर और क्रिकेटर दोनों ही शामिल हैं.दऱअसल, इंटरव्यू में पूनम से पूछा गया था कि उन्हें तो बहुत सारे लोग DM करते होंगे.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.