0 1 min 1 mth
मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से तेलंगाना के लाखों लोग फंसे, CM रेवंत रेड्डी ने की ये अपील
एनशॉर्ट्स
मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से तेलंगाना के लाखों लोग फंसे, CM रेवंत रेड्डी ने की ये अपील
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर बड़े हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई से पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच जाने के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को ईरान और गल्फ देशों में रह रहे सभी तेलुगु नागरिकों से बेहद सतर्क रहने और भारतीय दूतावासों के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तेलंगाना सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर हर तेलुगु नागरिक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगी. पश्चिमी एशिया में बिगड़े हालात पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर व्यापक हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने ऐलान किया कि इजरायल और अमेरिका के तमाम ठिकाने उनके मिसाइल हमलों की जद में आ

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.