0 1 min 1 mth
'ममता, स्टालिन या कोई और?...' कौन संभालेगा इंडिया गठबंधन की कमान, क्या पड़ गई है दरार
Politics
'ममता, स्टालिन या कोई और?…' कौन संभालेगा इंडिया गठबंधन की कमान, क्या पड़ गई है दरार
पश्चिम बंगाल से लेकर असम तक, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले ही कांग्रेस के भीतरखाने विरोध के सुर देखने को मिल रहे हैं. असम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया तो मणिशंकर अय्यर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक समय के ‘मीडिया सलाहकार’ संजय बारू के ‘इंडिया गठबंधन’ का नेतृत्व बदलने की वकालत की. शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय में इन नेताओं के बयान और लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व करने को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं. 'कांग्रेस की स्थिति और कठिन हो गई' 'समाना' में लिखा, "महात्मा गांधी कांग्रेस और देश के भी सर्वोच्च नेता थे. गांधी जी के भीतर (अंतरात्मा) की आवाज थी. वे उसी के अनुसार फैसले लेते थे. इसमें आध्यात्मिकता, देशभक्ति और निस्वार्थता का भाव था. आज कांग्रेस में भी

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.