Technology
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारतीय वायुसेना (IAF) को आधुनिक तकनीकों के साथ हाईटेक बनाया जा रहा है. इसी क्रम में इंडियन एयर फोर्स के फाइटर जेट मिग-29 के बेड़े को एडवांस्ड शॉर्ट रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (ASRAAM) से लैस करने की तैयारी है. यानी आने वाले समय में मिग-29 और भी घातक साबित होंगे. LCA तेजस और जैगुआर विमान में इनको पहले से ही लगाया जा चुका है. आइए जानते हैं पाकिस्तान और चीन के JF-17 के सामने यह कहां टिकते हैं. क्या है ASRAAM? बता दें कि ASRAAM यूरोपीय एडवांस्ड शॉर्ट रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल है. यह चौथी पीढ़ी की हाईटेक मिसाइल है. ASRAAM की रेंज 25 किलोमीटर से ज्यादा है. इसे पूरी वायुसेना में R-73 की जगह लाने की योजना है. रक्षा मंत्रालय ने 25 मार्च को इसको लेकर प्रस्तावों के लिए अनुरोध जारी किया. इस कॉन्ट्रैक्ट में मिसाइल के साथ आवश्यक लॉन्चर, संबंधित उपकरण और विमान चालक दल और ग्राउंड वर्कर्स के लिए प्रशिक्षण
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।