0 1 min 1 mth
भारतीय कप्तान ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का बनाया रिकॉर्ड
Sports
भारतीय कप्तान ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का बनाया रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर जब गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में खेलने उतरीं, तो उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, उन्होंने न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को पीछे छोड़ा. मनुका ओवर में खेले जा रहे भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दूसरे टी20 में टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं, आज जीतकर टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड बुधवार को हरमनप्रीत कौर अपना 189वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी, इसके आलावा वह भारत के लिए 6 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेल चुकी हैं. आज वह अपना 356वां इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं. वह दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. पहले

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.