World
'भाजपा सरकार में यूपी विकास का सशक्त इंजन', जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का PM मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रिमोट का बटन दबाकर पहले फेज—1 का उद्घाटन किया. उन्होंने कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली मेंटेनेंस, रिपेयर एवं ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा का शिलान्यास किया. कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से दिल्ली एयरपोर्ट का दबाव कम होगा और एनसीआर में विकास का संतुलन बनेगा. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, बुलदंशहर फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है. यह किसान, नौजवानों और अन्य के लिए नए अवसर लेकर आने वाला है. यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही यह विकसित उत्तर प्रदेश का प्रतीक बनेगा. यह कार्यक्रम भारत के नए मिजाज का प्रतीक है. दुनिया चिंतित पर भारत कर रहा विकासप्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व चिंतित
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।