0 1 min 1 mth
ब्रिटेन में पीएम मोदी की फोटो को लेकर क्यों मच गया बवाल, जानें कौन भड़का और क्या लगाए आरोप?
Politics
ब्रिटेन में पीएम मोदी की फोटो को लेकर क्यों मच गया बवाल, जानें कौन भड़का और क्या लगाए आरोप?
ब्रिटेन के उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में होने वाले गॉर्टन एंड डेंटन उपचुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर को लेकर भारी बवाल मच गया है. ग्रीन पार्टी द्वारा जारी किए गए उर्दू भाषा के प्रचार वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इस वीडियो में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दिखाया गया है, जिस पर लेबर पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है. ग्रीन पार्टी पर समाज में फूट डालने और वोट के लिए आइडेंटिटी पॉलिटिक्स करने के आरोप लग रहे हैं. मैनचेस्टर की गॉर्टन और डेंटन सीट के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं. लेबर, कंजर्वेटिव और ग्रीन्स पार्टियां धुर दक्षिणपंथी रिफॉर्म यूके के एंटी इमिग्रेशन मैसेज का मुकाबला करने की कोशिश कर रही हैं. This is a campaign video for the by-election in Gorton and Denton, Manchester, England.It is

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.