0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
'बदलाव के दौर से गुजर रहा भारत, डरने की…', पड़ोसी देशों में तख्तापलट पर NSA अजित डोभाल का बड़ा बयान
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा कि भारत एक बदलाव की ओर बढ़ रहा और और इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है. इस दौरान उन्होंने पड़ोसी देशों में हुए तख्तापलट का भी जिक्र किया. एनएसए ने कहा कि बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और अन्य देशों में गैर-संवैधानिक तरीकों से सत्ता परिवर्तन कुशासन की वजह से हुआ है. 'संस्थाओं के माध्यम से काम करती है सरकारें' NSA अजीत डोभाल ने कहा, "कोई देश चाहे वे शक्तिशाली हों या कमजोर, वास्तव में ये सरकारों की शक्ति होती है. जब सरकारें कमजोर और स्वार्थ से प्रेरित होती है तो परिणाम भी वैसे ही आते हैं. सरकारें संस्थाओं के माध्यम से काम करती हैं. राष्ट्र-निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण वे लोग हैं जो इन संस्थाओं का निर्माण करते हैं. महान साम्राज्यों, राजतंत्रों, कुलीनतंत्रों, अभिजाततंत्रों या लोकतंत्रों का उत्थान और पतन वहां की सरकार की वजह से होता है."

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.