0 1 min 1 mth
प्रधानमंत्री आवास के पास बनी झुग्गियों पर चलेगा बुलडोजर, कहां शिफ्ट होंगे बेघर लोग?
एनशॉर्ट्स
प्रधानमंत्री आवास के पास बनी झुग्गियों पर चलेगा बुलडोजर, कहां शिफ्ट होंगे बेघर लोग?
केंद्र सरकार ने दिल्ली के रेस कोर्स रोड पर स्थित तीन झुग्गी बस्तियों के निवासियों को जल्द से जल्द जगह खाली करने के लिए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है. इन बस्तियों में रहने वाले कुल 717 परिवारों को 6 मार्च 2026 तक अपने घर छोड़ने और सावदा घेवरा में आवंटित फ्लैट्स में शिफ्ट होने को कहा गया है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. प्रधानमंत्री आवास से कुछ दूरी पर तीन बस्तियां इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये तीन बस्तियां भाई राम कैंप, मस्जिद कैंप और DID कैंप हैं, जो प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. हालांकि 2016 में न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) ने रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया था, लेकिन लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस (L&DO) के रिकॉर्ड में अभी भी इन्हें रेस कोर्स रोड

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.