एनशॉर्ट्स
'पाकिस्तानी सेना की तैयारी…', आसिम मुनीर को किस बात का सता रहा डर, जानें बॉर्डर के पास आकर क्या बोले
पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) फील्ड मार्शल जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना बाहरी और आंतरिक दोनों तरह के खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह बयान उन्होंने भारत की सीमा के पास आकर दिया है. भारत और पाकिस्तान बॉर्डर के दौरे पर पहुंचे जनरल मुनीर ने भारतीय सीमा के करीब पाकिस्तान में गुजरांवाला और सियालकोट छावनी क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सेना शत्रुतापूर्ण 'हाइब्रिड' अभियानों, चरमपंथी विचारधाराओं और राष्ट्रीय स्थिरता को कमजोर करने वाले विभाजनकारी तत्वों से पैदा होने वाली इंटरनल और एक्सटर्नल चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है. इस दौरे के दौरान जनरल मुनीर को सेना की अभियानगत तैयारियों और युद्ध क्षमता मजबूत करने की प्रमुख पहलों के बारे में ब्रिफिंग दी गई. उन्होंने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।