0 1 min 4 weeks
पश्चिम बंगाल के बाद लद्दाख में भी इस्तीफा, कवींद्र गुप्ता ने छोड़ा उपराज्यपाल का पद
Politics
पश्चिम बंगाल के बाद लद्दाख में भी इस्तीफा, कवींद्र गुप्ता ने छोड़ा उपराज्यपाल का पद
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गुरुवार (5 मार्च) को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अचानक इस्तीफा क्यों दिया, इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. गुप्ता के अचानक इस्तीफे से लद्दाख की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, उनका इस्तीफा उस समय आया, जब पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दिया है. बढ़ी सियासी हलचल कविंद्र गुप्ता के अचानक इस्तीफा देने से सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने किन वजहों से उपराज्यपाल का पद छोड़ा है. अब देखना होगा कि किसे लद्दाख के उपराज्यपाल की कमान सौंपी जाती है. जुलाई 2025 में बने थे लद्दाख के उपराज्यपाल बता दें कि बीते साल (जुलाई 2025) में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के नए उपराज्यपाल (एलजी) बने थे. वह लद्दाख के तीसरे  उपराज्यपाल थे, जिन्होंने ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.