0 1 min 1 mth
जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में शिवम दुबे ने पिच के बाहर फेंकी गेंद, अंपायर ने दिया नो बॉल, जानिए क्या है नियम?
Sports
जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में शिवम दुबे ने पिच के बाहर फेंकी गेंद, अंपायर ने दिया नो बॉल, जानिए क्या है नियम?
Shivam Dube Bowled The Ball Outside The Pitch Against Zimbabwe: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने दूसरे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से बड़ी जीत हासिल की. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बीती रात यानी 26 फरवरी को खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम के लिए सब कुछ अच्छा रहा, सिर्फ शिवम दुबे को छोड़कर. शिवम की इस मैच में बल्लेबाजी तो नहीं आई, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया. इसी के साथ दुबे टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. शिवम दुबे ने पिच के बाहर फेंकी गेंद आईसीसी के नियम के अनुसार पिच की लंबाई 22 यार्ड होती है, जबकि पिच की चौड़ाई 10 फीट की होती है. अगर गेंद पिच के बाहर दाहिने या बाएं गिरती है तो अंपायर उसे नो बॉल करार देता है.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.