0 1 min 1 mth
जनपथ मेट्रो पर लगे पोस्टरों से खुली आतंकी साजिश की परतें, लश्कर के मॉड्यूल का पर्दाफाश; दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एनशॉर्ट्स
जनपथ मेट्रो पर लगे पोस्टरों से खुली आतंकी साजिश की परतें, लश्कर के मॉड्यूल का पर्दाफाश; दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आतंकी साजिश रच रहे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में एक साथ की गई छापेमारी में आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से सात आरोपी बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो अवैध रूप से भारत में घुसकर फर्जी भारतीय पहचान पत्रों के सहारे रह रहे थे. फर्जी भारतीय पहचान के सहारे छिपे थे आतंकी पुलिस के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क बांग्लादेश में बैठकर संचालित किया जा रहा था. मॉड्यूल का मुख्य हैंडलर शब्बीर अहमद लोन उर्फ राजा उर्फ कश्मीरी है, जो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले का रहने वाला है और फिलहाल बांग्लादेश में छिपकर लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियां चला रहा था. शब्बीर पहले भी वर्ष 2007 में हथियारों और ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार हो चुका है और तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है. जांच में

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.