0 1 min 5 mths
एनशॉर्ट्स
गिल-सूर्या, तिलक-दुबे, सब रहे फ्लॉप, सिर्फ अभिषेक-हर्षित चमके; दूसरे टी20 में भारत ने बनाए 125 रन
मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 125 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने अकेले ही 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. टीम इंडिया के लिए दूसरा सर्वोच्च स्कोर हर्षित राणा ने बनाया, जिन्होंने सातवें क्रम पर बैटिंग करते हुए 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. अभिषेक और हर्षित के अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया. भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही. तीसरे ही ओवर में शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए. टीम मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी ऑर्डर में बदलाव करके भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियों को शायद थोड़ा मुश्किल बनाया. आमतौर पर नंबर-3 पर खेलने वाले कप्तान सूर्यकुमार चौथे क्रम पर आए, जबकि संजू सैमसन को तीसरे क्रम पर भेजा गया. नतीजन सूर्या और सैमसन क्रमशः 1 और 2 रन बनाकर चलते बने. इसी रणनीति के कारण तिलक वर्मा

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.