एनशॉर्ट्स
गलती से बैटर की लिस्ट में शामिल हुए कैमरून ग्रीन, IPL ऑक्शन से पहले बोले- मैं गेंदबाजी भी करूंगा
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए बिगुल बज चुका है. आईपीएल के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की नीलामी मंगलवार, 16 दिसंबर को आबू धाबी में होगी. इस बार की नीलामी में लगभग 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. हालांकि, ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे. आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलिया के खूंखार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने बड़ा खुलासा किया है. कैमरून ग्रीन आईपीएल 2026 की नीलामी में बैटर लिस्ट में शामिल हैं. वह नीलामी के फर्स्ट सेट में शामिल किए गए हैं. हालांकि, इसके बाद चर्चा होने लगी थी कि क्या ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल 2026 में बतौर बल्लेबाज ही खेलेंगे? अब ग्रीन ने खुद इसका जवाब दिया है. आईपीएल 2026 में गेंदबाजी भी करूंगा- कैमरून ग्रीन कैमरून ग्रीन ने कहा है कि आईपीएल 2026 में वह एक ऑलराउंडर के तौर पर ही खेलेंगे. इससे साफ है कि ग्रीन गेंदबाजी भी करेंगे. ग्रीन ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।